छात्रवृत्ति घोटाला : चार जिलों में 850 खाताधारकों को पुलिस का नोटिस
हिन्दुस्तान, बस्ती
भारत सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में हुए घोटाले की जांच के दौरान, पुलिस ने 850 खाताधारकों को नोटिस भेजे हैं। 2021-22 में हुए इस मामले में 75 लोगों पर मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि 46 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने फर्जी नामों पर छात्रवृत्ति हड़पी। अब सभी खाताधारकों से जानकारी मांगी जा रही है।

बस्ती। भारत सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में हुए घोटाले की जांच के क्रम पुलिस ने छात्रवृत्ति की धनराशि पाने वाले 850 खाताधारकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। वर्ष 2021-22 में हुए इस घोटाले में 46 सहायता प्राप्त और मान्यताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के तत्कालीन नोडल और प्रधानाचार्यों समेत 75 लोगों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज हुआ था। कोतवाली बस्ती में दर्ज इस मुकदमे की विवेचना अपराध शाखा से की जा रही है। इसकी जांच इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह चौहान कर रहे हैं।
खाताधारकों की प्रतिक्रिया
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦छात्रवृत्ति घोटाले में कितने लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है?−
छात्रवृत्ति घोटाले में 75 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
✦जांच में कितने खाताधारकों की पहचान की गई है?+


