बेनामी संपत्तियों की बिक्री कर अतीक के परिवार तक लाभ पहुंचा रहे गुर्गे, जांच हुई शुरू

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ से जुड़े बेनामी संपत्तियों की जांच तेज हो गई है। आरोप है कि अनुसूचित जाति के लोगों की संपत्तियां अतीक के करीबी राजीव नागर के नाम पर लिखवाई गईं हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है जो जांच करेगी।

बेनामी संपत्तियों की बिक्री कर अतीक के परिवार तक लाभ पहुंचा रहे गुर्गे, जांच हुई शुरू

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के करीबियों से जुड़ी बेनामी संपत्तियों की जांच एकबार फिर तेज हो गई है। सदर तहसील के शाह उर्फ पीपलगांव और दामूपुर में अनुसूचित जाति के लोगों की संपत्तियां कथित तौर पर अतीक अहमद के करीबी राजीव नागर के नाम लिखवाए जाने और वर्तमान में उनकी खरीद-फरोख्त कर माफिया के परिवार तक लाभ पहुंचाने का मामला सामने आया है। इन आरोपों की स्थलीय और अभिलेखीय जांच के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है।

जांच की प्रक्रिया

एसडीएम सदर की ओर से जारी पत्र में चक निरातुल निवासी राजीव नागर के संबंध में गंभीर आरोपों का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि राजीव नागर के नाम मौजा शाह उर्फ पीपलगांव और दामूपुर में अनुसूचित जाति के लोगों की बेनामी संपत्तियां लिखवाई गईं। इन संपत्तियों का आज भी क्रय-विक्रय किए जाने और उससे प्राप्त धनराशि अतीक के गुर्गों व रिश्तेदारों के माध्यम से माफिया के परिवार तक पहुंचाए जाने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार दक्षिणी पीयूष कुशवाहा की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसमें एयरपोर्ट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक अमर सिंह, शाह उर्फ पीपलगांव के लेखपाल मनीष कुमार और दामूपुर के लेखपाल प्रतीक पांडेय शामिल हैं।

संयुक्त टीम का कार्य

टीम को राजीव नागर के नाम दर्ज संपत्तियों के दस्तावेज, भूमि के स्वामित्व, खरीद-बिक्री और वर्तमान स्थिति की जांच करनी है। साथ ही यह भी सत्यापित किया जाना है कि संबंधित जमीनें वास्तव में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की थीं या नहीं और उनके हस्तांतरण में किसी नियम-कानून का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

---कोट ---

गठित टीम को सात दिन के अंदर जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- मनीष शांडिल्य, डीसीपी नगर।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मामले में किसकी जांच की जा रही है?
मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके करीबी राजीव नागर से जुड़ी बेनामी संपत्तियों की जांच की जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेनामी संपत्तियों की बिक्री कर अतीक के परिवार तक लाभ पहुंचा रहे गुर्गे, जांच हुई शुरू