संदिग्ध आतंकियों के बीच हुआ था ऑनलाइन लेनदेन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

- एटीएस कर रही एक्यूआईएस के नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों की छानबीन - खास

संदिग्ध आतंकियों के बीच हुआ था ऑनलाइन लेनदेन

लखनऊ, विशेष संवाददाता

प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉटीनेंट (एक्यूआईएस) के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील और मकसूद अली के अधिक संपर्क में रहे कुछ युवकों को लेकर छानबीन तेज की गई है। सूत्रों के बीच इनके बीच ऑनलाइन लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है। आशंका है कि असलहे व विस्फोटक के लिए यह रकम जुटाई जा रही थी। पाकिस्तानी हैकरों के माध्यम से संदिग्ध युवकों तक रकम पहुंचाए जाने का भी संदेह है।

जांच की दिशा

एटीएस मकसूद व नबील के साथ खास वाट्सएप ग्रुप से जुड़े युवकों की बीते दिनों की गतिविधियों व मूवमेंट की सिलसिलेवार पड़ताल कर रही है। यह देखा जा रहा है कि संदेह के घेरे में आए युवकों को किन शहर अथवा राज्य में आना-जाना अधिक रहा है। आरोपी मकसूद ने कैप्टन-एम-नेटवर्क नाम की सेक्योर एप्लीकेशन तैयार की थी, जिसका उपयोग संदिग्ध आतंकी षड्यंत्र के लिए करते थे।

वाट्सएप ग्रुपों का उपयोग

इसके अलावा कई वाट्सएप ग्रुप बना कर जिहाद से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था। विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों से पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब समेत अन्य देशों के नागरिक भी जुड़े थे। एटीएस ने आजमगढ़ से पकड़े गए नबील से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसके सक्रिय साथी मकसूद को तमिलनाडु से पकड़ा था। आरोपी मकसूद से हुई शुरुआती पूछताछ के आधार पर दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है, जो अब तक एटीएस के हाथ नहीं लग सके हैं। एटीएस एक्यूआईएस के नेटवर्क से जुड़े उन संदिग्ध युवकों की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है, जो पहले पकड़े जा चुके हैं।

सामान्य प्रश्न

✦अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉटीनेंट (एक्यूआईएस) के संदिग्ध आतंकी कौन हैं?−
संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील और मकसूद अली हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंदिग्ध आतंकियों के बीच हुआ था ऑनलाइन लेनदेन