रामपुर में नवजात का हाथ टूटा, सीएमओ ने जांच को कमेटी गठित की

हिन्दुस्तान, रामपुर
share

पीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात का हाथ टूटने का मामला 14 दिन बाद भी अनसुलझा है। सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है, जिसे तीन दिनों में रिपोर्ट देनी है। पीड़ित मजदूर दीपक ने नर्स पर बच्चे को जोर से खींचने और सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है।

रामपुर में नवजात का हाथ टूटा, सीएमओ ने जांच को कमेटी गठित की

पीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात का हाथ टूटने के मामले को करीब 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस पर सवाल उठने के बाद सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित मजदूर दीपक का आरोप है कि प्रसव के दौरान नर्स ने नवजात को जोर से खींचा था। इसके बाद बच्चा लगातार रोता रहा और करीब दस दिन तक हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच और एक्सरे में हाथ की हड्डी टूटी मिली।

निजी अस्पताल में उपचार के बाद नवजात अब घर पहुंच चुका है। दीपक ने प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का भी आरोप लगाया है। विभाग में चर्चा है कि मामला अपने कर्मचारियों से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है। सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि टीम को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरामपुर में नवजात का हाथ टूटा, सीएमओ ने जांच को कमेटी गठित की