नवविवाहिता के शव का नहीं हो सका पोस्टमार्टम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लखनऊलखनऊ, संवाददाता। इटौंजा की नवविवाहिता हिमांशी (26) का शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

लखनऊ, संवाददाता। इटौंजा की नवविवाहिता हिमांशी (26) का शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजनों को कई घंटे बाद बताया गया कि पोस्टमार्टम के लिए जरुरी पैनल के सभी सदस्य नहीं पहुंच सके। इस वजह से पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। दिन भर मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम होने का इंतजार करने के बाद शाम को घर लौट गए। परिजनों का आरोप है कि हिमांशी की खोजबीन से शिनाख्त और पोस्टमार्टम तक में लगातार पुलिस और प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली देखने को मिल रही है। इटौंजा पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी ससुर, ननद व एक अन्य को हिरासत में ले रखा है, लेकिन हत्यारोपी पति व अन्य को नहीं पकड़ सकी है।
पुलिस दावा कर रही है कि मुख्य आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


