अंकित हत्याकांड में दो शूटरों के नाम सामने आए

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जांच में करनाल के दो शूटरों की पहचान की गई है। अन्य दो शूटर पानीपत, हिसार और रोहतक से जुड़े हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों का मिलान शुरू किया है और उनके आपराधिक संपर्कों की जांच कर रही है।

अंकित हत्याकांड में दो शूटरों के नाम सामने आए

शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात में शामिल शूटरों को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है। सूत्रों के मुतबिक पुलिस एवं एसटीएफ की सघन जांच पड़ताल के दो शूटरों के नाम सामने आए है। दोनों ही करनाल के बताए जा रहे है। जबकि अन्य दो शूटरों के बारे में भी स्थिति लगभग साफ हो गयी है। इनके रोहतक एवं हिसार एवं पानीपत से जुड़े बता जा रहे है। करनाल के चिन्हित हुए दो शूटरों के फोटो एवं हुलिया सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए संदिग्धों से मेल खा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी दोनों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी तलाश में टीमों को सक्रिय कर दिया गया है。

हत्या की जानकारी

अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी मोहल्ले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस शूटरों की पहचान और उनके शामली पहुंचने के रास्ते की पड़ताल में जुटी थी। जांच के दौरान सामने आया है कि घटना वाले दिन करनाल से दो संदिग्ध हमलावर करनाल के गोपी कुआ क्षेत्र से चले थे रास्ते में उन्हें दो अन्य युवक मिले। चारों ने दो बाइकों शामली में घटना स्थल तक दो बाइकों का इस्तेमाल किया। कई दिन की जांच पड़ताल के बाद दो शूटरों को चिन्हित कर लिया गया है। इनमें एक का नाम सत्यम और दूसरे का आर्यनन बताया जा रहा है। दोनों ही करनाल के रहने वाले है। दो अन्य शूटरों के तार पानीपत, हिसार और रोहतक जुड़ा होना सामने आया है। वैसे रहने वाले हिसार एवं रोहतक के बताए जा रहे है। हालांकि पुलिस अभी इन चारों के बारे में कुछ कहने को तैयार नहीं है लेकिन सब स्थिति साफ होने के बाद सहारनपुर रेंज की स्पेशल टीम ने करनाल पहुंचकर दोनों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इसके अलावा तीन टीमे अलग अलग हिसार, रोहतक एवं पानीपत आदि स्थानों पर डेरा डाले हुई है। पुलिस शूटरों का नेटवर्क एवं वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों तथा उनके मोबाइल फोन की लोकेशन समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। इनमें एक हमलावर आर्यन पर पहले से ही अपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे है। सोनीपत में शराब की दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में भी उसका नाम सामने आने की बात कही जा रही है। इसी वजह से पुलिस उसके पुराने आपराधिक संपर्कों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। आर्यन और सत्यम के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य का सत्यापन किया जा रहा है। अंकित हत्याकांड में पुलिस पहले ही कई संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। अब करनाल, हिसार और रोहतक से सामने आए तारों को जोड़कर वारदात की पूरी कड़ी तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज बना महत्वपूर्ण सबूत

अंकित की हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध युवकों की गतिविधियां सामने आई थीं। अब सामने आए आर्यन और सत्यम के फोटो से संदिग्धों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस इसी आधार पर उनकी पहचान की कड़ियां जोड़ रही है। हालांकि फोटो और पहचान की अंतिम पुष्टि अभी बाकी है। करनाल पहुंची रेंज की स्पेशल टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।

अधिक जानकारी के लिए पूछे जाने वाले प्रश्न

अंकित बालियान की हत्या कब हुई थी?
अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त की शाम हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअंकित हत्याकांड में दो शूटरों के नाम सामने आए