एसएसएएलएनटी : बीएड छात्राओं को मिली कोर्स की जानकारी
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में बीएड सत्र-2026-28 की छात्राओं के लिए परिचय सत्र आयोजित किया गया। प्रोफेसर बिमल मिंज ने अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष सुजाता मिश्रा ने बीएड विभाग के लक्ष्यों व सिलेबस की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने भी अनुशासन का पालन करने की सलाह दी।

धनबाद। एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में बीएड सत्र-2026-28 की छात्राओं के लिए बुधवार को परिचय सत्र हुआ। प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज ने कहा कि अनुशासन व शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्राएं अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर पाएंगी। विभागाध्यक्ष सुजाता मिश्रा ने बीएड विभाग के मिशन, लक्ष्य, सिलेबस व कक्षाओं के सफल संचालन के संबंध में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने अनुशासन का पालन करने की बात कही। संचालन छात्रा स्नेहा शाह ने किया। मौके पर प्रतिमा मिश्रा, डॉ कल्याणी कुमारी, जोशी पूनम किंडो, शिल्पी, नूतन कुमारी समेत अन्य मौजूद थीं।


