Hardoi News: युवक को गोली मारकर घायल किया
Hardoi News: पाली (हरदोई) में एक व्यापारी के घर पर दबंगों ने गाली गलौज की और बाद में गोलीबारी की। इस घटना में एक युवक के हाथ और दूसरे के पेट में छर्रे लगे हैं। घटना थाने से कुछ दूरी पर हुई। गंभीर घायल युवक को पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है।
Hardoi News: पाली (हरदोई), संवाददाता। कस्बा में एक व्यापारी के घर पर पहुंचकर दबंगों ने बीती रात गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब इसकी शिकायत करने व्यापारी और उसके साथी थाने जाने लगे तो दबंगों ने फायर कर दिया। घटना में एक युवक के हाथ और दूसरे के पेट में छर्रे लगे हैं। यह घटना थाने से कुछ ही दूरी पर होना बताया जा रहा है। गंभीर घायल युवक को पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को हिरासत में लिया है।कस्बा
के मोहल्ला बाजार निवासी श्यामजी दीक्षित किराना स्टोर की दुकान पर बैठते हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात 11 बजे के आसपास बाबरपुर निवासी नितिन अपने भाई सचिन, पिता राम सुशील, सहित चार पांच अन्य युवकों के साथ दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। मामले की शिकायत करने श्यामजी अपने साथी मनोज, सुमित, सरोज के साथ थाने पर जा रहे थे। रास्ते मे घनशयाम बाजपेई के मकान के पास रात एक बजे के आसपास चार पहिया से दोबारा आए नितिन ने उक्त लोगों पर फायर कर दिया। कार के अंदर बैठे अन्य साथियों ने भी फायरिंग की। नितिन द्वारा चलाई गई गोली सुमित के दाहिने हाथ में जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। फायरिंग के दौरान गोली के छर्रे मनोज के पेट में जा लगे। श्यामजी ने तहरीर में बताया कि नितिन ने जान से मारने की नीयत से फायर किया। इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


