17 से 23 जुलाई तक होंगे कारीगरों के साक्षात्कार

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोण्डा में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों के चयन के लिए 17 से 23 जुलाई तक साक्षात्कार आयोजित होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।

17 से 23 जुलाई तक होंगे कारीगरों के साक्षात्कार

गोण्डा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों के चयन के लिए 17 से 23 जुलाई तक जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग बाबू राम ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ उनके ट्रेड के अनुरूप आधुनिक टूलकिट प्रदान की जाएगी। साक्षात्कार प्रतिदिन सुबह 11 बजे होगा। 17 जुलाई को धोबी, 18 जुलाई को कुम्हार और 21, 22 और 23 जुलाई को हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड और आवश्यक होने पर जाति प्रमाण-पत्र या संबंधित ट्रेड में कार्य करने का ग्राम प्रधान अथवा नगर निकाय अध्यक्ष का प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा।

उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले आवेदकों के दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।