सरायकेला में अंतरराज्यीय महिला चेन स्नैचर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
सरायकेला थाना पुलिस ने बाहुड़ा रथ यात्रा के दौरान एक अंतरराज्यीय महिला चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश किया। चार महिलाएं, जो पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की निवासी थीं, गिरफ्तार की गईं। गिरोह ने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन चोरी की। जांच जारी है।
सरायकेला। सरायकेला थाना पुलिस ने बाहुड़ा रथ यात्रा के दौरान सक्रिय एक अंतरराज्यीय महिला चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की रहने वाली हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, गिरोह मेले, धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन उड़ाने की वारदात को अंजाम देता था। बाहुड़ा रथ यात्रा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही पुलिस टीम ने चारों महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास के रूप में हुई है।
सभी हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र की निवासी हैं। इस संबंध में सरायकेला थाना में कांड संख्या 59/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को उम्मीद है कि गिरोह से पूछताछ में क्षेत्र में हुई अन्य चोरी और छिनतई की घटनाओं के भी सुराग मिलेंगे। साथ ही लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती सामान और आभूषणों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।


