अंतराज्यीय चोर गिरोह के दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा में पुलिस ने चोरी की एक घटना का अनुसंधान करते हुए दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करोड़ों के चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस ने जशपुर और गुमला में छापेमारी कर अनिकेत टोप्पो और सैफ अली को गिरफ्तार किया। इन चोरों के खिलाफ सिमडेगा में पांच और छत्तीसगढ़ में छह मामले दर्ज हैं।

अंतराज्यीय चोर गिरोह के दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पुलिस ने चोरी की एक घटना का अनुसंधान करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो शातिरों को धर दबोचा। चोरों के पास से चोरी की गई लाखों के जेवरात पुलिस ने बरामद किए हैं। मामले को लेकर रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के हरिजन टोली में चार जुलाई को राहुल सिंह के घर पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में अनुसंधानरत पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि चोर छत्तीसगढ़ के जशपुर में चोरी के समान के साथ छिपे हुए है।

इसी क्रम में डीएसपी हेडक्वार्टर रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। इसमें सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार, केरसई थाना प्रभारी विनायक पांडेय, एसआई संतोष कुमार राय, एसआई सोनू पाठक, एएसआई चंद्रमोहन होरो और सशस्त्र बल शामिल थे।पुलिस टीम के द्वारा जशपुर में छापेमारी करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के शातिर अनिकेत टोप्पो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के स्वीकृति बयान के आधार पर कांड में शामिल एक और अभियुक्त सैफ अली को पुलिस ने गांधी नगर गुमला से गिरफ्तार किया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर पुलिस ने 150 ग्राम सोने के आभूषण और एक किलो से अधिक चांदी के आभूषण बरामद किए। इसके साथ पुलिस ने इनके पास से चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइक, औजार आदि भी बरामद किए। इसके अलावा चोरों द्वारा चोरी के कुछ आभूषण बेचकर बैंक में रखे तीन लाख रुपए को पुलिस ने फ्रिज करवा दिया है। एसपी ने बताए कि इन चोरों के विरुद्ध सिमडेगा में पांच अलग अलग मामले दर्ज थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ आदि में भी इनके विरुद्ध 06 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें ये पूर्व में जेल जा चुके है। इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। एसपी जिले वासियों से घर बंद कर कहीं जाने से पूर्व अपने नजदीकी थाना को जरूर सूचित करने की बात कही। इससे गश्ती के दौरान पुलिस आपके घर पर निगरानी रख सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअंतराज्यीय चोर गिरोह के दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे