बिहार के चार तस्कर 139 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

सीतापुर में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार और 139 बोतल प्रतिबंधित शराब बरामद की गई। सभी आरोपी बिहार से हैं और हरियाणा व चंडीगढ़ से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

बिहार के चार तस्कर 139 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार और 139 बोतल प्रतिबंधित शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं और हरियाणा व चंडीगढ़ से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को कमलापुर पुलिस कम्हरिया चौराहे के पास मानपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वैगनआर कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद होने पर उसमें सवार बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले रंजीत कुमार, रतनेश कुमार सिंह, विक्की कुमार और अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कार से 999 पावरस्टार फाइन रम की 10 बोतल, वजीर डीलक्स व्हिस्की की 35 बोतल और 999 पावरस्टार फाइन व्हिस्की की 94 बोतल बरामद कीं। सभी बोतलें 750 मिलीलीटर की बताई गई हैं। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही वैगनआर कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। इसका इस्तेमाल पहचान छिपाने के साथ पुलिस की निगरानी और टोल टैक्स से बचने के लिए किया जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वे हरियाणा और चंडीगढ़ से कम कीमत पर शराब खरीदते थे। इसके बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में उसे महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिहार के चार तस्कर 139 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार