जाली दस्तावेजों से लोन पर वाहन दिलाने वाले गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

पलवल, अजित कुमार। क्राइम ब्रांच होडल ने जाली दस्तावेज तैयार कर बैंक से फर्जी

जाली दस्तावेजों से लोन पर वाहन दिलाने वाले गिरफ्तार

पलवल, अजित कुमार। क्राइम ब्रांच होडल ने जाली दस्तावेज तैयार कर बैंक से फर्जी तरीके से लोन स्वीकृत कराकर वाहन निकलवाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार, वारदात में प्रयुक्त लैपटॉप, मोबाइल और 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गिरोह अब तक करीब छह वाहनों को अलग-अलग पतों पर बेच चुका है।डीएसपी मुख्यालय नरेंद्र सिंह खटाना ने प्रेसवार्ता में बताया कि सदर थाना पलवल में रजपुरा निवासी गौरी शंकर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत में आरोप था कि आरोपियों ने उसके पिता के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से पता बदलकर नया पैन कार्ड और बैंक खाता खुलवाया। इसके बाद गुरुग्राम स्थित बैंक शाखा से क्रेडिट/लोन स्वीकृत करवाकर हुंडई क्रेटा निकलवा ली और उसे कम कीमत पर बेच दिया।मामले की जांच सीआईए होडल के एएसआई राकेश कुमार की टीम को सौंपी गई। तकनीकी और खुफिया साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सलीम पुत्र हसन मोहम्मद निवासी उटावड़ को गिरफ्तार किया। उसे आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सौरभ श्रीवास्तव पुत्र राजेश कुमार निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, हाल गुरुग्राम तथा जाहुल उर्फ अरमान पुत्र तय्यब निवासी उटावड़ को भी गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार सौरभ श्रीवास्तव लोन स्वीकृत कराने का काम करता था, जबकि जाहुल उर्फ अरमान मूल प्रमाण पत्रों में पता बदलने का काम करता था। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर 20 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया गया। आरोपी सलीम के कब्जे से क्रेटा कार भी बरामद हुई है। जांच में करीब छह अन्य वाहनों को फर्जीवाड़े के जरिए अलग-अलग पतों पर बेचने की बात सामने आई है।पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और फर्जी तरीके से निकाले गए वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मुख्य आरोपी सलीम के खिलाफ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में चार मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजाली दस्तावेजों से लोन पर वाहन दिलाने वाले गिरफ्तार