कांवड़ यात्रा में शामली, बागपत और पानीपत में निगरानी का साझा प्लान

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शामली, बागपत और पानीपत जिले की पुलिस ने श्रावण कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एक अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक में कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। एएसपी सुमित शुक्ला ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कांवड़ यात्रा में शामली, बागपत और पानीपत में निगरानी का साझा प्लान
कांवड़ यात्रा में शामली, बागपत और पानीपत में निगरानी का साझा प्लान

शामली। श्रावण कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शामली, बागपत और हरियाणा के पानीपत जिले की पुलिस के बीच अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी सुमित शुक्ला ने की। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान तीनों जनपदों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा कांवड़ मार्ग पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, संयुक्त चेकिंग एवं गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी, आपात स्थिति में त्वरित सूचना के आदान-प्रदान तथा अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

एएसपी सुमित शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान तीनों जिलों की पुलिस के बीच लगातार समन्वय और संवाद बना रहे तथा प्रत्येक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त गश्त और प्रभावी चेकिंग बढ़ाने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति या कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौती से निपटने के लिए पहले से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। तीनों जिलों की पुलिस आपसी सूचना साझाकरण और समन्वय के माध्यम से संयुक्त रूप से कार्य करेगी, जिससे कांवड़ यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हो सके।इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी कांवड़ यात्रा एडवाइजरी की जानकारी भी अधिकारियों को दी गई। निर्देश दिए गए कि एडवाइजरी की प्रतियां बीट पुलिसकर्मियों के माध्यम से कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं तक पहुंचाई जाएं, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों और सावधानियों की समय रहते जानकारी मिल सके। बैठक में क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार सहित शामली, बागपत और पानीपत पुलिस के क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकांवड़ यात्रा में शामली, बागपत और पानीपत में निगरानी का साझा प्लान