रैली से दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अवसर पर मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय और भारतीय सेना ने 51 किमी लंबी साइकिल रैली और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से हुआ। रैली ने पर्यावरण संरक्षण और खेल के महत्व पर जोर दिया।

रैली से दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय और भारतीय सेना की ओर से शनिवार को 51 किमी लंबी साइकिल रैली और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से हुआ। रैली मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, सलावा तक पहुंची। मार्ग में प्रतिभागियों ने फिटनेस, योग, खेल सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने के बाद पौधरोपण अभियान चलाया। जिसमें प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के ब्रिगेडियर विक्रम पात्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश दलाल, लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण चौधरी सहित सैन्य अधिकारियों एवं जवानों ने सक्रिय भागीदारी की।कार्यक्रम

का नेतृत्व कुलपति मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) दीप अहलावत ने किया। उन्होंने युवाओं से खेल, योग और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कुलसचिव सुनील कुमार झा, प्रो. सत्यंत कुमार, डॉ. पूनम भंडारी, प्रो. योगेश कुमार, डॉ. सोनिया राणा, डॉ. फरहा हाशमी, शिवांश पाल मौजूद रहे। प्रो. बाइसिकल के स्वामी एवं राष्ट्रीय साइकिलिस्ट सचिन पवार का विशेष सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।