जिला कारागार में 100 से अधिक बंदियों ने किया योगाभ्यास

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कारागार में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक बंदियों ने भाग लिया और विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। योग गुरु डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने जेल में निरुद्ध बंदियों को योग के शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में बताया।

जिला कारागार में  100 से अधिक बंदियों ने किया योगाभ्यास

बलरामपुर, संवाददाता। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के तहत जिला कारागार में दो दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन, इंडियन योगा एसोसिएशन, इंडियन योगा फेडरेशन व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हेल्थ व योग स्पोर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। योग गुरु डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने जेल में निरुद्ध बंदियों को योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर में ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन व जानु चालन जैसी सूक्ष्म यौगिक क्रियाओं के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन और अर्धचक्रासन का अभ्यास कराया गया।

इसके अलावा भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन और वक्रासन सहित अन्य आसनों तथा कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली एवं भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। जिला कारागार अधीक्षक (प्रभारी) कुंज बिहारी सिंह ने बंदियों को योग के शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी। शिविर में डिप्टी जेलर राम प्रवेश, अभय कुमार यादव, सोमनाथ पाण्डेय व रणविजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में 100 से अधिक बंदियों ने भाग लिया। अंत में शांति पाठ के साथ योग शिविर का समापन किया गया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।