अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, शिविर में अभ्यास

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर जनपद में 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए भव्य कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन एवं आयुष विभाग के सहयोग से 'हर घर योगा, हर दिन होगा' नारे के तहत योग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्रों को प्रमुख आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, शिविर में अभ्यास

मुजफ्फरनगर जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज है। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 जून 2026 को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में हर घर योगा, हर दिन होगा के प्रेरक नारे के साथ विभिन्न योग कार्यक्रम और योग शिविरों की श्रृंखला चलाई जा रही है।यह पूरा आयोजन सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीएम उमेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में योग जन जागरूकता अभियान के रूप में चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज राजकीय जिला पुस्तकालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां डॉ. राजीव कुमार ने पुस्तकालय प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह को योग दिवस से जुड़े फ्लायर्स एवं लीफलेट्स भेंट किए। इस दौरान पुस्तकालय के सदस्यों और वहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं व अभ्यर्थियों से 21 जून को होने वाले मुख्य आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल ने बताया कि जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक जन-आंदोलन बनाने के लिए विशेष योग सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने समस्त मुजफ्फरनगर जनपदवासियों से उत्साहपूर्वक इस योग संगम का हिस्सा बनने और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देने की भावुक अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, शिविर में अभ्यास