स्वस्थ नारी से सशक्त समाज का निर्माण
सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुन्नालाल एवं जय नारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में योग महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्वस्थ नारी, सशक्त समाज का विषय था, जिसमें योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लेने पर जोर दिया।

सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को मुन्नालाल एवं जय नारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में योग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय स्वस्थ नारी, सशक्त समाज रहा। जिसमें योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभ बताए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई. तथा कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. अनुपम बंसल ने नटराज प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विमला वाई., विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी सूरज, जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल, नोडल अधिकारी प्रो. संदीप गुप्ता एवं प्रबंध समिति के मनोनीत सदस्य नीरज माहेश्वरी सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।
योगाचार्य ऋतु कपिल एवं छात्रा शुभावरी चौहान ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभ बताए। उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। प्रो. विमला वाई. ने कहा कि स्वस्थ नारी पूरे परिवार को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जबकि स्वस्थ व्यक्ति समाज और वातावरण को भी सकारात्मक दिशा देता है। प्रो. अनुपम बंसल ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। संचालन एसोसिएट प्रोफेसर अनुपम गुप्ता ने किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Parnav Aggarwalप्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।
परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।
कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।
कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।


