प्रधान महालेखाकार कार्यालय में नियमित योग अपनाने का दिया संदेश

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। प्रधान महालेखाकार राजकुमार ने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का महत्व बताया। वरिष्ठ उपमहालेखाकार श्रीमती प्रोमी ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 प्रधान महालेखाकार कार्यालय में नियमित योग अपनाने का दिया संदेश

प्रयागराज। कार्यालय प्रधान महालेखाकार (ऑडिट-प्रथम), उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के सरस्वती सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अ‌वसर पर प्रधान महालेखाकार राजकुमार ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति के जीवन में संतुलन, संपूर्ण विकास और स्वस्थ शरीर बनाए रखने में सहायता मिलती है। वरिष्ठ उपमहालेखाकार श्रीमती प्रोमी ने कहा कि योग मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ निरो,गी जीवन जीने में सहायक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से योग को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी एवं कल्याण अधिकारी संदीप तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर सचिव प्रधान महालेखाकार अजय भट्ट, वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी, जीडी जय किशन, गनेश कुमार, ऑडिट मनोरंजन क्लब के सचिव अमित सिंह, कल्याण सहायक कौशलेंद्र आर्या, मनीष गर्ग, शिव नरेश सिंह, अपूर्व दत्ता, संजय पाल, आभा पांडेय, शशया श्रीवास्तव, मधुर कुमार, कृष्ण मोहन, विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।