योगा करने से मनुष्य का शरीर रहता निरोग : जसवंत राणा

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी आर एस पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंधक जसवंत राणा ने योग के महत्व पर जोर दिया और बताया कि कैसे योग ने लोगों को बीमारियों से मुक्त करने में मदद की है। प्रधानाचार्य सपना भारद्वाज ने भी योग को भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा बताया।

योगा करने से मनुष्य का शरीर रहता निरोग : जसवंत राणा

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जी आर एस पब्लिक स्कूल मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पहुंचे प्रबंधक ने विचार-विमर्श किया। जानकारी के अनुसार जीआरएस स्कूल के प्रबंधक जसवंत राणा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि योगा करने से मनुष्य का शरीर बीमारी से मुक्त होता है और भारत की पहल पर आज पूरी दुनिया योग की ताकत को समझ गई है। प्रधानाचार्य सपना भारद्वाज ने कहा कि योग सदियों से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है जिसे आरोग्य का बहुत प्रभावी साधन माना गया है। हेल्दी लाइफ के लिए योग करना बेहद जरूरी है, योग शरीर में ऊर्जा का संचार करता है और उसे स्वस्थ रखता है प्राणायाम आसन योग मुद्राएं करने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर तरीके से होता है।योगाचार्य

आयुष व भवनेश ने मौजूद लोगो को योगासन कराया। इस दौरान ममता चौहान, सोनी राघव, विदुषी, अंकित कुमार, कोमल राणा,मोहित वर्मा, शिवकुमार राघव,शिवकुमार चौहान, मोनू राणा समेत भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।