भीषण गर्मी और अवकाश के बीच विद्यालयों में गूंजा योग का संदेश

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

पेज चार की खबर -- योग दिवस पेज चार की खबर -- योग दिवस भीषण गर्मी और अवकाश के बीच विद्यालयों में गूंजा योग का संदेश अंतर्राष्ट्रीय योग

भीषण गर्मी और अवकाश के बीच विद्यालयों में गूंजा योग का संदेश

पेज चार की खबर -- योग दिवस भीषण गर्मी और अवकाश के बीच विद्यालयों में गूंजा योग का संदेश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास शिक्षा विभाग की ओर से ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थी इस वर्ष की थीम भभुआ, नगर संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। ग्रीष्मावकाश और भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मी विद्यालय पहुंचकर योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

योग का महत्व

प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। जिले के कई विद्यालयों में सुबह से ही योग दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम तथा अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश वर्तमान में विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश चल रहा है और क्षेत्र में तेज धूप तथा भीषण गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। इसके बावजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है।

योगाभ्यास से लाभ

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है तथा उसकी कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। रोगों से बचाव में सहायक है योग योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रतिदिन योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्वस्थ समाज निर्माण का लिया संकल्प कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कई विद्यालयों में योग के महत्व पर चर्चा और शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होते हैं और योग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग दिवस पर दिखा अनुशासनिक उत्साह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के विद्यालयों में आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया। पूरे जिले में योग दिवस को लेकर उत्साह और सहभागिता का माहौल देखने को मिला। फोटो- 21 जून भभुआ-07 कैप्शन- जिले के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दुघरा में योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक। योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, क्रिकेट खिलाडियों ने सीखी योग की बारीकियां भभुआ,एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। अकादमी के संचालक वसीम अली ने खिलाडियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम की जानकारी दी। इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, अर्द्ध कटी चक्रासन, भुजंगासन तथा अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति का अभ्यास कराया गया। वसीम अली ने कहा कि यदि प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाला जाए तो शरीर के सभी अंगों का समुचित विकास होता है। योग व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खिलाडियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह, इम्तियाज अली, पारस, अभिनव, प्रतीक सहित दर्जनो क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित रहे। फोटो- 21 जून भभुआ-08 कैप्शन- जगजीवन स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्रिकेट खिलाडियों को योगाभ्यास कराते क्रिकेट टीम के संचालक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसएस महिला कॉलेज में हुआ योग कार्यक्रम भभुआ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-01 एवं इकाई-02 के संयुक्त तत्वावधान में शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज, भभुआ के प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुमन सिंह एवं डॉ. पंकज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर वार्ड संख्या-11 के वार्ड पार्षद शिवजी शर्मा सहित राजीव रंजन, राजीव रंजन (बड़े जी), श्रुति माला, विकास कुमार, सच्चिदानंद चौबे, मीतेश राय तथा काजल कुमारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवकुमार पांडेय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित। योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में योग दिवस का आयोजन भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनना बहुत आवश्यक है। छोटी सी कोशिश भी हमें बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जाती है। इसलिए हम सभी को नियमित योग को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। फोटो परिचय 21-भभुआ-09-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम में भाग लेते स्वास्तिकर्मी।

सामान्य प्रश्न

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया?
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsभीषण गर्मी और अवकाश के बीच विद्यालयों में गूंजा योग का संदेश