असाध्य बीमारियों का काल है योग, जीवन शैली में करें शामिल
शहर के लोहिया पार्क में सीडीओ नेहा बंधु ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ किया। योग का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि नियमित योग से बीमारियों का इलाज संभव है। 15 से 21 जून तक पूरे जिले में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शहर के लोहिया पार्क में आयोजित योग शिविर में सीडीओ नेहा बंधु ने सामूहिक योगाभ्यास कर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ किया। सीडीओ ने बताया कि कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और वज्रासन जैसी छोटी-छोटी क्रियाओं के माध्यम से तमाम असाध्य बीमारियों का इलाज संभव है, जो व्यक्ति नियमित रूप से योग करता है, वह कभी रोगी नहीं हो सकता, क्योंकि योग से शरीर की आंतरिक शक्तियां जाग्रत होती हैं। 15 जून से 21 जून तक विशेष अभियान के तहत पूरे सप्ताह जिले की सभी ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, कार्यालयों और समस्त संस्थाओं में योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।
योग प्रशिक्षक डा. चंद्रमोहन सक्सेना, एसपी सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान ने योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी।इस मौके पर ये रहे मौजूदक्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह, डा. कुलदीप वर्मा, डा. पंकज, डा. प्रमोद कुमार, डा. अनुराग सिंह, डा. उपासना, डा. रामपाल, डा. सुशील प्रताप सिंह, डॉ. अनुराग सिंह चंदेल, श्वेता जैन, योग शिक्षक धीरेंद्र फौजी, लक्ष्मी नारायण आर्य, राम कुमार, अजय, होरी लाल, अंशुमन अग्निहोत्री, राहुल दुबे, राजकुमार योगी, आदित्य पांडेय, राजपाल, सौरभ यादव, रवीश मिश्रा आदि।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


