असाध्य बीमारियों का काल है योग, जीवन शैली में करें शामिल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मैनपुरीमैनपुरी। शहर के लोहिया पार्क में आयोजित योग शिविर में सीडीओ नेहा बंधु ने सामूहिक योगाभ्यास कर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह

शहर के लोहिया पार्क में आयोजित योग शिविर में सीडीओ नेहा बंधु ने सामूहिक योगाभ्यास कर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ किया। सीडीओ ने बताया कि कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और वज्रासन जैसी छोटी-छोटी क्रियाओं के माध्यम से तमाम असाध्य बीमारियों का इलाज संभव है, जो व्यक्ति नियमित रूप से योग करता है, वह कभी रोगी नहीं हो सकता, क्योंकि योग से शरीर की आंतरिक शक्तियां जाग्रत होती हैं। 15 जून से 21 जून तक विशेष अभियान के तहत पूरे सप्ताह जिले की सभी ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, कार्यालयों और समस्त संस्थाओं में योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।
योग प्रशिक्षक डा. चंद्रमोहन सक्सेना, एसपी सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान ने योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


