योग सप्ताह: तीसरे दिन अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में उत्साह के साथ हुआ योगाभ्यास
बिजनौर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत योग सप्ताह का आयोजन किया गया। तीसरे दिन अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता ने भाग लिया। ध्यान और प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विल्सन ने किया और सभी को योग को जीवन में शामिल करने की प्रेरणा दी गई।

बिजनौर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद बिजनौर में आयोजित योग सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को तृतीय दिवस का योगाभ्यास कार्यक्रम अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में प्रातः 6 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, योग साधकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। प्रशांत महर्षि ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विल्सन ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरती गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल कुमार, योगेंद्र पाल सिंह योगी तथा सुनील राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम
के सफल आयोजन में क्रीड़ा भारती, गोविंदा मॉर्निंग क्लब, गायत्री परिवार, आईएनओ एवं अन्य योग संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र यादव ने सभी प्रतिभागियों, योग प्रशिक्षकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार है तथा समाज को निरोग बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


