कला प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, मिला सम्माान
ट्रांसलम एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट द्वारा 'हमारी वैश्विक विरासत' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य गिरमिटिया भारतीयों के इतिहास और उनकी संस्कृति से विद्यार्थियों को परिचित कराना था। प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रांसलम एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट की ओर से हमारी वैश्विक विरासत विषय पर व्याख्यान, कला प्रतियोगिता एवं डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विदेशों में बसे गिरमिटिया भारतीयों के इतिहास, संघर्ष और उनके ऐतिहासिक संबंधों से परिचित कराना था। ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. शुचि गुप्ता ने कहा कि गिरमिटिया मजदूरों का इतिहास भारत का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे मुख्यधारा में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया। विदेशों में बसे इन समुदायों की भाषा और परंपराओं में आज भी भारतीय संस्कृति की गहरी छाप है। वैश्विक कुटुंब कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को उनकी जड़ों और पूर्वजों के इतिहास से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम, एलिश ने द्वितीय तथा आदया चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने बताया कि किसी देश के दूतावास के सहयोग से आयोजित होने वाला जनपद का पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को भारत की वैश्विक विरासत से जोड़ते हैं और विद्यालय में इस तरह की श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी।


