ऋषिकेश के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. अंबरीश कुमार महाजन और नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दिवस का उद्देश्य बुजुर्गों के योगदान को मान्यता देना है।

ऋषिकेश के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की ओर से श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर के विवेकानंद सभागार में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागिरकों को सम्मानित किया गया। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश कुमार महाजन, नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के महासचिव एसपी अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से घोषित इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के अनुभवों का सम्मान करना और समाज में उनके योगदान को मान्यता देना है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष गुरबिंदर सलूजा, अशोक रस्तोगी, नरेंद्र दीक्षित, आलोक शर्मा, सत्येंद्र कुमार शर्मा, नरेश गर्ग, दिनेश मुदगल, कैलाश जोशी, प्रदीप कुमार गुप्ता, अशोक थापा आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऋषिकेश के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया