बरबीघा: एसकेआर कॉलेज में 27-28 जून को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बरबीघा स्थित एसकेआर कॉलेज में 27 और 28 जून को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत, कनाडा, जापान, अमेरिका, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ता शामिल होंगे। मुंगेर विवि के कुलपति उद्घाटन करेंगे। शैक्षणिक विमर्श में आधुनिक शिक्षा पद्धतियों पर चर्चा होगी।

बरबीघा: एसकेआर कॉलेज में 27-28 जून को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

बरबीघा: एसकेआर कॉलेज में 27-28 जून को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी तकनीक और शिक्षा पर मंथन करेंगे वैश्विक विशेषज्ञ मुंगेर विवि के कुलपति करेंगे उद्घाटन, भारत समेत 6 देशों के शोधकर्ता होंगे शामिल बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा स्थित एसकेआर कॉलेज 27 और 28 जून को वैश्विक शैक्षिक विमर्श का केंद्र बनेगा। कॉलेज में प्रौद्योगिकी में प्रगति और अंग्रेजी अध्ययन: अंतर्विषयक दृष्टिकोण विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण

इस भव्य कार्यक्रम में कई देशों के शिक्षाविद और शोधार्थी एक मंच पर जुटेंगे। कार्यक्रम के संयोजक भावेश चंद्र पांडेय ने बताया कि यह संगोष्ठी वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ आर्ट्स एंड रिसर्च के ग्रेटर टोरंटो (कनाडा) और शेखपुरा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। उद्घाटन मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार करेंगे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आधुनिक युग में शिक्षा की बदलती पद्धतियों पर विमर्श करना है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता , डिजिटल मानविकी, भाषा-साहित्य, मीडिया अध्ययन और आधुनिक शिक्षण तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी।

शोधपत्र प्रस्तुतिकरण

शोधपत्रों का होगा प्रस्तुतिकरण आयोजन सचिव डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत, कनाडा, जापान, अमेरिका, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद और शोधकर्ता अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के शिक्षक, विद्यार्थी और शोधार्थी इस अकादमिक चर्चा से सीधे जुड़ सकेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से कॉलेज की शैक्षणिक गरिमा बढ़ेगी और विद्यार्थियों को वैश्विक ज्ञान के साथ रूबरू होने का एक अनूठा अवसर प्राप्त होगा。

सामान्य प्रश्न

यह संगोष्ठी कब और कहां आयोजित की जाएगी?
यह संगोष्ठी 27 और 28 जून को एसकेआर कॉलेज, बरबीघा में आयोजित की जाएगी。

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।