नए तकनीक के साथ जोड़ के आगे बढ़ने की जरूरत : डॉ संजय
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची में उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान, मुख्य वक्ता डॉ संजय भुईया ने एआई के तेजी से विकास का उल्लेख किया। उन्होंने प्राचीन शिक्षा को नई तकनीक से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने भी एआई और शिक्षा के संबंध में अपने विचार साझा किए।

रांची। उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज, केदल में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन मुख्य वक्ता जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बीएड विभाग के अध्यक्ष डॉ संजय भुईया ने कहा कि वर्तमान में एआई नए जेनेरेशन में तकनीकी के रूप में बहुत तेजी से उभर कर सामने आया है। हमें अपने प्राचीन शिक्षा को भी इस नए तकनीक के साथ जोड़ के आगे बढ़ने की जरूरत है। विनोबा भावे विवि के डॉ चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि एआई में हम प्रश्न तभी पूछ पाएंगे, जब हम अपने ज्ञान का विस्तार करेंगे एवं पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन करेंगे। रिसोर्स पर्सन डॉ निर्मल कुमार मंडल, डॉ जंग बहादुर पांडेय, डॉ राहुल पांडेय, पारितोष माझी आदि ने एआई पर अपने विचार साझा किए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


