लुगू बुरू में सरना धर्म महासम्मेलन पर बैठक शीघ्र

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

गोमिया में आगामी अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन 2026 के सफल आयोजन के लिए 13 सितंबर को बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सोहराय कुनामी के अंतर्गत कार्यक्रम की तैयारियों, पर्यटन विकास, सुरक्षा एवं रख-रखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। सभी पदाधिकारियों और समाजसेवियों से शामिल होने की अपील की गई है।

लुगू बुरू में सरना धर्म महासम्मेलन पर बैठक शीघ्र

गोमिया। लुगू बुरू घाण्टा बाड़ी धोरोम गाढ़, टीटीपीएस ललपनिया में आगामी अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन 2026 के सफल आयोजन को लेकर 13 सितंबर को आवश्यक बैठक की जायेगी। सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकीय महोत्सव के रूप में 22, 23 व 24 नवंबर को महासम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है। संस्था के अध्यक्ष बबुली सोरेन ने बताया कि 13 को सुबह 10 बजे लुगू बुरू घाण्टा बाड़ी धोरोम गाढ़ के दोरबार चट्टानी में बैठक बुलाई गई है। संस्था के सभी पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों, मांझी बाबा, नायके बाबा, भोदरन बाबा, पाराणिक बाबा, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्यों से शामिल होकर विचार साझा करने की अपील की गई है।

आगामी सोहराय कुनामी की तैयारियों, लुगू बुरू घाण्टा बाड़ी धोरोम में पर्यटन विकास प्राधिकार गठन, घाण्टा बाड़ी परिसर की सुरक्षा एवं रख-रखाव के लिए तीन पाली में वाचमैन की बहाली व परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलुगू बुरू में सरना धर्म महासम्मेलन पर बैठक शीघ्र