छात्राओं ने समझी पर्यावरण संरक्षण की महत्ता
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगालिया में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के महत्व के बारे में बताया गया। कई शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें जागरूकता प्रतियोगिताएं भी शामिल थीं।

हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगालिया में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कई शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका रेखा आर्या ने ओजोन परत और ओजोन गैस के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं के बीच जागरूकता प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में गीता आर्य, कविता वाचन में भावना भट्ट, तथ्य प्रस्तुतीकरण में दुर्गा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने छात्राओं को ओजोन दिवस की महत्ता और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें:विश्व ओजोन दिवस पर डीपीबीएस में संगोष्ठी

