सात से नौ जनवरी 2027 को होगी ‘माइक्रोबायोलॉजिकल साइंसेज’ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सूक्ष्म जीव विज्ञान पर 7 से 9 जनवरी 2027 तक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने संगोष्ठी का पोस्टर जारी किया और वेबसाइट का शुभारंभ किया, जिसमें 500 से अधिक वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, व शोधकर्ता भाग लेंगे।

सात से नौ जनवरी 2027 को होगी ‘माइक्रोबायोलॉजिकल साइंसेज’ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग एवं माइक्रोबायोलॉजिस्ट समिति, इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सात से नौ जनवरी 2027 तक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ऑन माइक्रोबायोलॉजीकल साइंसेज का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को अवध विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा विभाग के शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं की उपस्थिति में संगोष्ठी के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया गया। साथ ही देश-विदेश के प्रतिभागियों तक सम्मेलन से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं एवं पंजीकरण विवरण सुलभ कराने हेतु आधिकारिक वेबसाइट का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सूक्ष्म जीव विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नित नए अनुसंधानों, नवाचारों और चुनौतियों पर सार्थक चर्चा के लिए एक उत्कृष्ट अकादमिक मंच साबित होगा।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से 500 से अधिक ख्यातिप्राप्त सूक्ष्मजीव वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, प्रोफेसर, युवा शोधकर्ता एवं छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में सूक्ष्म जीव विज्ञान के विविध आयामों, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य विज्ञान और पर्यावरणीय समाधानों पर शोध पत्रों की प्रस्तुति एवं गहन विचार-विमर्श होगा। पोस्टर व वेबसाइट लॉन्चिंग के इस अवसर पर विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. एस.एस. मिश्र, सूक्ष्म जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. तुहीन वर्मा, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. रंजन सिंह, डॉ. आजाद पटेल सहित शोध छात्र-छात्राएं गरिमा, प्रियंका एवं अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसात से नौ जनवरी 2027 को होगी ‘माइक्रोबायोलॉजिकल साइंसेज’ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी