शतरंज खिलाड़ियों को बताए मिडिलगेम के सिद्धांत
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में चल रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन, खिलाड़ियों को मिडिलगेम के सिद्धांतों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने विभिन्न रणनीतियों को समझाया और खिलाड़ियों को शतरंज की स्थितियों का विश्लेषण करने का अभ्यास कराया।

मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास के सभागार में चल रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों को मिडिलगेम के महत्वपूर्ण सिद्धांतों की जानकारी दी गई। गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया है।प्रशिक्षण के दौरान अंतरराष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को इवैल्यूएशन, प्लानिंग, कैंडिडेट मूव्स, शॉर्ट एवं फाइनल वैरिएशन की कैलकुलेशन और प्लान टिल द एंड जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों को प्रैक्टिकल उदाहरणों के साथ समझाया। खिलाड़ियों को विभिन्न शतरंज स्थितियों का विश्लेषण कर सही चाल और रणनीति तय करने का अभ्यास भी कराया गया।
मंच संचालन संघ के सचिव अभिषेक सोनू और धन्यवाद ज्ञापन राजीव कुमार रंजन ने किया।


