साक्षरता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता
बोकारो में डॉ एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साक्षरता के महत्व को समझाना और आत्मविश्वास एवं सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना था। प्रतियोगिता में बिपासा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने शिक्षा के अधिकार और जिम्मेदारियों का महत्व बताया।

बोकारो प्रतिनिधि। डॉ एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चिकिसिया में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करने व आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साक्षरता, शिक्षा से समाज का विकास, महिला शिक्षा, शिक्षा का अधिकार व सामाजिक जागरूकता में साक्षरता की भूमिका पर विचार रखे। प्रतियोगिता में बिपासा कुमारी ने प्रथम, इमाम सैन ने द्वितीय व धनन्जय गोराई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह ने कहा कि साक्षरता व्यक्ति के जीवन में ज्ञान व जागरूकता का प्रकाश फैलाती है।
शिक्षा व्यक्ति को अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा व साक्षरता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।


