आओ कहानी सुनो-सुनाओ अभियान से पैदा करेंगे रचनात्मकता
- प्री-प्राइमरी स्कूलों में आज होगा आयोजन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्री-प्राइमरी स्कूलों में

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्री-प्राइमरी स्कूलों में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ‘आओ कहानी सुनो-सुनाओ’ अभियान की शुरुआत होगी। बच्चों को कहानियों के माध्यम से सुनने, समझने, अपनी बात रखने, कल्पनाशीलता व रचनात्मक सोच विकसित की जाएगी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से प्री-प्राइमरी स्कूलों के साथ डायट स्तर पर भी गतिविधियों का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए हैं।प्री-प्राइमरी स्कूलों में हस्तपुस्तिका की दिवस योजना के अनुसार स्वागत समय और स्वतंत्र खेल गतिविधि के बाद कहानी सत्र में आओ सुनें और सुनाएं कहानी गतिविधि कराई जाएगी। इसे बच्चों के सामाजिक एवं भावनात्मक विकास से जोड़ते हुए कहानी समय के सत्र में आयोजित किया जाएगा।
बच्चों द्वारा तैयार सामग्री को सुरक्षित रखने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया है। सभी बालवाटिकाओं में गतिविधि सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और संबंधित शिक्षण सहयोगियों की सहभागिता सुनिश्चित की।


