अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर श्रावस्ती में स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैली, प्रतियोगिताएँ और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेवा निवृत्त अध्यापक उदयराज मिश्र को साक्षरता कार्यक्रम में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बीएसए आकांक्षा रावत ने साक्षरता के महत्व को समझाया।

श्रावस्ती,संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रैली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, कहानी-कथन, निबंध लेखन तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा निवृत्त अध्यापक उदयराज मिश्र को निःशुल्क साक्षरता कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर भिनगा स्थित एएनएम सेन्टर में कार्यशाला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें साक्षरता के लिए सराहनीय कार्य करने वाले अध्यापकों एवं शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएसए आकांक्षा रावत ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों एवं उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक बनाकर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का माध्यम है।
साक्षरता किसी भी व्यक्ति के जीवन में आत्म विश्वास और आत्म निर्भरता का आधार है। वहीं राज्य पुरस्कार से सम्मानित सेवा निवृत्त अध्यापक उदयराज मिश्र ने कहा कि उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत असाक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास तभी सार्थक होंगे जब हम सब मिलकर एक साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे कि हमारे आस-पास का कोई भी व्यक्ति असाक्षर न रह जाये। साक्षरता प्रभारी अजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2026 में शासन से 18000 असाक्षरों को साक्षर बनाये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष 18670 असाक्षरों का चयन उल्लास पोर्टल पर कर लिया गया है जिनके साथ वालंटियर कक्षा-शिक्षण कर रहे हैं।कार्यक्रम में इकौना के शिक्षा मित्र पुत्तीलाल यादव, जमुनहां से प्रधानाध्यापक रवीन्द्रनाथ, गिलौला से सुमन देवी, हरिहरपुररानी से प्रधानाध्यापक मो जाकिर तथा सिरसिया से प्रधानाध्यापक विकास कुमार को उल्लास पोर्टल पर सबसे अधिक असाक्षरों को पंजीकरण करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह से सेवा निवृत्त अध्यापक उदयराज मिश्र को निःशुल्क साक्षरता कार्यक्रम में मूल्यवान सहयोग करने

