नोएडा एक्सपो में जरी जरदोजी का जलवा
हिन्दुस्तान, आगरा
हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने नोएडा में एक एक्सपो का आयोजन किया है, जिसमें आगरा की जरी जरदोजी और अन्य क्षेत्रों के हस्तशिल्प प्रदर्शित हो रहे हैं। आग visitors atrracted by Almora की लोक चित्रकला, देहरादून का मोमबत्ती शिल्प, और अन्य विविध शिल्प। यह कार्यक्रम 8 अगस्त तक चलेगा।

रेस्त्रां, होटल, रिसॉर्ट आदि आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के लिए हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने एक्सपो का आयोजन नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो में किया है। इस आयोजन में आगरा की जरी जरदोजी आगंतुकों को आकर्षित कर रही है। लोगों को अल्मोड़ा की लोक चित्रकला, देहरादून का मोमबत्ती शिल्प, दिल्ली का पेपर मेशी एवं फ्यूजन क्राफ्ट, गुरुग्राम का ड्राई फ्लावर क्राफ्ट, कोलकाता का ग्रास फाइबर क्राफ्ट, लखनऊ की चिकनकारी और प्रयागराज के गुड़िया एवं खिलौना शिल्प आकर्षित कर रहे हैं। इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी एक्सपो के नाम से चल रहे आयोजन का समापन आठ अगस्त को होगा।


