वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प

वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सिंह और मूक-बधिर रामबचन गुप्ता को अंगवस्त्र, माला और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संगठन महामंत्री बाबूलाल सुमन और उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में बुजुर्गों के अधिकारों की सशक्त आवाज उठाने के साथ सामाजिक हितों के लिए भी कार्य कर रहा है। बुजुर्ग देश की धरोहर हैं। वे परिवार के सदस्य होने के साथ संस्कार और भावनात्मक शक्ति के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।

उनके अनुभव और आशीर्वाद से परिवार में शांति और सकारात्मकता आती है। उन्होंने बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करने का आह्वान किया। विद्यासागर गुप्ता ने संगठन की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जन्मदिन वाले सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में एसएन बत्रा, महेंद्र शर्मा, बीपी गुप्ता, ताराचंद, सीताराम, गिरधारी लाल, सुंदरलाल, रामसागर, चंद्र बोस, सुभाष चंद्र, शिवचरण, जेएल आहूजा, एससीएस भास्कर, जितेंद्र अग्रवाल, सुभाष ग्रोवर, राधेश्याम शर्मा, मोतीलाल पाहवा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान