अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों का हुआ सम्मान
हिन्दुस्तान, सासाराम
सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।सासाराम सांसद मनोज कुमार ने कहा कि वृद्धजनों की समस्याओं और मांगों को संसद में उठाया जाएगा। उन्होंने बुजुर्गों

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन रोहतास की ओर से गुरुवार को कुशवाहा सभा भवन में समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह व संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने किया। समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद उपेंद्र कुशवाहा और सासाराम सांसद मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों की ओर से अति वृद्ध और दिव्यांग लोगों को अंगवस्त्र एवं वॉकिंग स्टिक देकर सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें:वृद्धजनों को किया गया जागरूक


