अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों की सुनी समस्या

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

महराजगंज के गणेशपुर वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसडीएम प्रेमशंकर पांडेय और अन्य अतिथियों ने बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि वृद्ध जनों की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं। इस अवसर पर बुजुर्गों को अंगवस्त्र और फल-मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों की सुनी समस्या
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों की सुनी समस्या

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आधारशिला वृद्धाश्रम गणेशपुर फरेंदा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम प्रेमशंकर पांडेय, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व बीडीओ अतुल कुमार ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने कहा कि वृद्ध जनों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। कहा कि खुशी होती है कि यहां वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की अच्छे से सेवा हो रही है। इस दैरान जिला युवा अधिकारी प्रखर शर्मा, तहसीलदार फरेंदा वशिष्ठ वर्मा, समाजसेवी देवी शरण दुबे, परमात्मा विश्वकर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

बुजुर्गों को अंगवस्त्र व फल-मिठाई देकर सम्मानित किया गया। अंत में वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने सभी के प्रति आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों की सुनी समस्या