अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर संगोष्ठी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में साहित्य सफर द्वारा अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर 'हम और हमारे बुजुर्ग' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों को समाज और राष्ट्र की धरोहर बताया गया। जगतराम साह कर्णपुरी ने अध्यक्षता की, और अन्य साहित्यकारों ने भी अपने विचार रखे।

भागलपुर। साहित्यिक संस्था साहित्य सफर द्वारा मंदरोजा में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर हम और हमारे बुजुर्ग विषय पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगतराम साह कर्णपुरी ने की। रंजन कुमार राय ने कहा कि बुजुर्ग परिवार ही नहीं समाज और राष्ट्र का धरोहर हैं। कार्यक्रम को अजय शंकर प्रसाद, साहित्यकार मुदित कुमार झा, दिलीप दास, प्रेम कुमार प्रिय, शिवम कुमार, अनिल कुमार, चंदन कुमार, विजय कुमार मंडल, इंद्रजीत सहाय आदि ने संबोधित किया।


