लंबी ही नहीं, स्वस्थ-सक्रिय जिंदगी जरूरी

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

-अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आईएमएस बीएचयू में कार्यक्रम -वृद्धाश्रम में लगे शिविर में

लंबी ही नहीं, स्वस्थ-सक्रिय जिंदगी जरूरी

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को आईएमएस बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें दीर्घायु का युग-लंबी आयु के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर पुनर्विचार विषय पर चर्चा हुई। नोडल अधिकारी प्रो. अनूप सिंह ने कहा कि आज लोग अधिक लंबी जिंदगी जी रहे हैं। बढ़ती आयु के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मांसपेशियों में कमजोरी, गिरने का जोखिम, डिमेंशिया और कार्य क्षमता घटने समेत कई स्वास्थ्य चुनौतियां बढ़ रही हैं। कहा कि जीवन की अवधि बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। जरूरी है कि लोग स्वस्थ, सक्रिय, स्वतंत्र और सम्मानजनक जिदंगी जीएं। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में चर्चा के बाद वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगा।

इसमें 22 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलंबी ही नहीं, स्वस्थ-सक्रिय जिंदगी जरूरी