एआई विकास के तरीके को नए सिरे से करेगा परिभाषित: डॉ. संजय

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

यूनाइटेड यूनिवर्सिटी में बिजनेस के डिजिटल, इनोवेटिव और सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ। 170 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें भारत, अमेरिका, ईरान, मोरक्को और पुर्तगाल के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रोफेसर डॉ. संजय एस गौर ने एआई के प्रभाव और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।

एआई विकास के तरीके को नए सिरे से करेगा परिभाषित: डॉ. संजय

यूनाइटेड यूनिवर्सिटी में डिजिटल, इनोवेटिव और सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए बिजनेस को नए नजरिए से रीइमैजिन करने विषय पर आयोजित दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की ओर से आयोजित सम्मेलन में 170 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। भारत के साथ अमेरिका, ईरान, मोरक्को और पुर्तगाल समेत कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ऑफ मार्केटिंग डॉ. संजय एस गौर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बिजनेस के सोचने और विकास के तरीके को नए सिरे से परिभाषित करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं से बदलते वैश्विक कारोबारी माहौल के अनुरूप नई तकनीकों को समझने और अपनी क्षमता विकसित करने का आह्वान किया।

प्रो. मनमोहन कृष्ण ने एआई, बिजनेस, मैनेजमेंट और भारतीय एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव पर विचार रखे। प्रो-चांसलर डॉ. जगदीश गुलाटी ने निरंतर प्रयास और सामूहिक प्रतिबद्धता को सफलता का आधार बताया। वाइस चेयरमैन डॉ. सतपाल गुलाटी ने विद्यार्थियों से व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और संचार कौशल पर ध्यान देने को कहा। कुलपति प्रो. एएम अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुलाटी, निशांत दाभाड़े, डॉ. लवली श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएआई विकास के तरीके को नए सिरे से करेगा परिभाषित: डॉ. संजय