जलवायु परिवर्तन और ओजोन परत के संरक्षण पर हिंदू कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मंथन
फोटो:मुरादाबाद, संवाददाता। जलवायु परिवर्तन, ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता को लेकर हिंदू कॉलेज में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंथन हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुए सम्मेलन में देश-विदेश के...

फोटो: मुरादाबाद, संवाददाता। जलवायु परिवर्तन, ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता को लेकर हिंदू कॉलेज में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंथन हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुए सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, विशेषज्ञों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने हाइब्रिड मोड में प्रतिभाग किया।
सम्मेलन की चर्चा
सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अकादमिक चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आवास विकास परिषद, बरेली जोन के उप आवास आयुक्त मांगे राम चौहान रहे। आयोजन आईएफटीएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं मुख्य संरक्षक राजीव कोठीवाल और हिंदू कॉलेज के प्रबंधक एवं संरक्षक अमित कोठीवाल के मार्गदर्शन में हुआ। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने संरक्षक की भूमिका निभाई। कॉन्फ्रेंस की संयोजिका रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. अलका रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ी मल कॉलेज के प्रो. रूपेश गुप्ता और जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. मनोहर लाल शामिल रहे। नाइजीरिया की आरएस यूनिवर्सिटी, पोर्ट हारकोर्ट के प्रो. क्लिफोर्ड न्वायाउवू ने अंतर्राष्ट्रीय उद्बोधन दिया। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से शिक्षाविदों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। मदरहुड यूनिवर्सिटी, रुड़की के विज्ञान संकाय के प्रोफेसर एवं डीन डॉ. विकास गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, केएमसीबी यूनिवर्सिटी, लखनऊ के प्रो. विनोद कुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षाविदों ने भी सम्मेलन में सहभागिता की। अकादमिक चर्चा को व्यापक बनाने के लिए मेंडेल यूनिवर्सिटी, ब्रनो, चेक गणराज्य के प्रो. राहुल डट्टा, न्यूयॉर्क मेडिकल कॉलेज, अमेरिका के प्रो. मून अल-वाफी और आईआईटी बीएचयू, वाराणसी के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. आर. मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार रखे। विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे विषयों पर अपने अकादमिक अनुभव साझा किए।
विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए मौलिक शोधपत्र
एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी भौतिकी, एमएससी गणित और एमए भूगोल के विद्यार्थियों के साथ शोधार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशन के उद्देश्य से एपीए शैली में अपने मौलिक शोधपत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अपने शोध कार्य साझा करने तथा देश-विदेश के विशेषज्ञों के साथ अकादमिक संवाद का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में चीफ प्रॉक्टर डॉ. दिलीप कुमार ने सम्मेलन की रूपरेखा और सारांश प्रस्तुत किया। उन्होंने आयोजन के प्रमुख बिंदुओं और अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी।
शिक्षकों और कर्मचारियों का रहा सहयोग
अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन में सह-संयोजक प्रो. अनिल कुमार (भौतिकी विभाग), चीफ प्रॉक्टर डॉ. दिलीप कुमार, प्रो. संजय शर्मा, प्रो. श्याम सिंह, डॉ. नरेश कुमार, प्रो. इला, प्रो. शालिनी, डॉ. वीरेश कुमार, डॉ. आशीष बाजपेई, सुरेंद्र, विजेंद्र, चरन सिंह, रविंद्र कुमार और डॉ. रविकांत दिवाकर का विशेष सहयोग रहा।

