स्वास्थ्य विज्ञान के बदलते आयामों पर मंथन
एमआईईटी कॉलेज में दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। एमआईईटी कुमाऊं कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल

हल्द्वानी। एमआईईटी कुमाऊं कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में एलाइड हेल्थ साइंसेज में अंतर-विषय दृष्टिकोण पर विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया है। इसमें 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 60 से अधिक प्रतिभागी वर्चुअली जुड़े। शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं निगरानी परिषद सुरेश भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा किसी एक व्यक्ति या विधा का कार्य नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक प्रयास है। अकादमिक सत्र में प्रो. डॉ. मोहम्मद उस्मान खान निदेशक, तावर इंस्टीट्यूट, रामपुर ने एलाइड हेल्थ साइंसेज के भूत, वर्तमान और भविष्य पर व्याख्यान दिया। वहीं इमरान अहमद अंसारी प्रधानाचार्य, एसएपीकेएम कॉलेज, किच्छा ने विजन केयर में अंतर्विषयक सहयोग पर विचार रखे।
न्यूजीलैंड के ओटागो विवि से डॉ. कोमल, कोस्ट विवि आस्ट्रेलिया से डॉ.ओलिविया गैलिया, कनाडा ये अंचल देवानि, इंग्लैंड से दीपिका खनाल, फ्रांस से डॉ. कुमारी नम्रिता ने विचार साझा किए। डॉ. निकिता आर्या, डॉ. लतिका, आरजू, डॉ. विशाल पांडे, कौशलेंद्र रावत, डॉ.कमला पाकड़िया, नमिता सिंह, सिमरनजीत कौर, अनुराग वर्मा, कल्पना कुमारी, सुहानी वर्मा आदि मौजूद रहे।


