एमएनएनआईटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज में एमएनएनआईटी के गणित विभाग द्वारा 2 से 4 अक्टूबर तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता में बीजगणित और तकनीक के अनुप्रयोगों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न देशों के गणितज्ञ और विशेषज्ञ भाग लेंगे। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. रामजी लाल करेंगे और वैज्ञानिक सत्रों में कई महत्वपूर्ण शोध प्रस्तुत किए जाएंगे।

एमएनएनआईटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से

प्रयागराज। एमएनएनआईटी के गणित विभाग की ओर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता में बीजगणित और टेक्नोलॉजी के अनुप्रयोगों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएटीएएआई-2026) का आयोजन 2 से 4 अक्तूबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के गणितज्ञ, शोधकर्ता और शिक्षाविद् बीजगणित, टोपोलॉजी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आंकड़ा विज्ञान और अभियंत्रण से जुड़े शोध पर चर्चा करेंगे। उद्घाटन मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व गणित प्रोफेसर प्रो. रामजी लाल करेंगे। सम्मेलन में अमेरिका, चीन, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, तुर्की, पोलैंड और जॉर्डन समेत कई देशों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। वैज्ञानिक सत्रों में समूह सिद्धांत, संख्या सिद्धांत, बीजीय ज्यामिति, मशीन लर्निंग, अनुकूलन और आंकड़ा विज्ञान जैसे विषयों पर शोध प्रस्तुत किए जाएंगे।

सम्मेलन को एएनआरएफ और सीएसआईआर का सहयोग प्राप्त है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमएनएनआईटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से