स्वच्छ वायु और हरित पर्यावरण का दिया संदेश

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर एनटीपीसी कहलगांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 50 पौधे लगाए गए, जिसमें मुख्य अतिथि एस.एन. ठाकुर ने स्वच्छ वायु और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की। यह पहल सतत विकास और भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

स्वच्छ वायु और हरित पर्यावरण का दिया संदेश

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर सोमवार को एनटीपीसी कहलगांव में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वायु के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में 50 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में बीएसपीसीबी, पटना के आरओ एस.एन. ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एनटीपीसी कहलगांव के परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा समेत एनटीपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वच्छ वायु और हरित पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एनटीपीसी कहलगांव की यह पहल सतत विकास को बढ़ावा देने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वच्छ वायु और हरित पर्यावरण का दिया संदेश