रैपिड कप शतरंज में रोहन और समायरा चैंपियन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर रैपिड कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओपन वर्ग का खिताब अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रोहन कुमार ने जीता, जबकि समायरा बालिका वर्ग की विजेता बनी। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

रैपिड कप शतरंज में रोहन और समायरा चैंपियन

मुजफ्फरपुर, वसं। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर रविवार को जिला शतरंज संघ की ओर से सिकंदरपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित खेल भवन में रैपिड कप प्रतियोगिता हुई। अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रोहन कुमार ने ओपन वर्ग का खिताब अपने नाम किया। समायरा बालिका वर्ग में विजेता बनी। ओपन वर्ग में अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी नैतिक मिश्रा उपविजेता और अभिनव कुमार द्वितीय उपविजेता रहे।प्रतियोगिता में ओपन, महिला एवं विभिन्न आयु वर्गों को मिलाकर 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-7 बालक वर्ग में प्रज्वल प्रखर, बालिका में आरोही सिंह, अंडर-9 बालक में अर्चित रंजन, बालिका में अनायरा सोनू, अंडर-11 बालक में रुद्रप्रीत सिंह, बालिका में वान्या श्रीवास्तव, अंडर-15 बालक में त्रिशांत कुमार तथा बालिका में वान्या कुमारी विजेता बने।पुरस्कार

वितरण समारोह में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त सचिव संजीव कुमार, हरिओम और अमित चंदन ने किया। संचालन संघ के सचिव अभिषेक सोनू तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने किया। इस दौरान शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम 'शतरंज सिखाएं, इनाम पाएं' के प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।