मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने छठे दिन मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दिया। उनका कहना है कि आयुष इंटर्न को 25000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलना चाहिए, जबकि वर्तमान में उन्हें 7500 रुपये मिलते हैं। प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक शासनादेश जारी नहीं होता।

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में शनिवार को छठवें दिन मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इंटर्न डॉक्टरों ने ‘वन नेशन-वन स्टाइपेंड’ लिखी हुईं तख्तियां लेकर अस्पताल के गेट पर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते ओपीडी में आए मरीज लौट गए। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है एमबीबीएस के इंटर्न डॉक्टरों की तरह आयुष के इंटर्न को भी 25000 रुपये मानदेय दिया जाना चाहिए। जब तक शासनादेश जारी नहीं होता प्रदर्शन जारी रहेगा। आयुष इंटर्न को इस समय 7500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। यदि मानदेय में बढ़ोतरी होगी तो उसका लाभ आयुष इंटर्न डॉक्टरों को लाभ मिलेगा।
इसमें होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज फाफामऊ, यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हंडिया के इंटर्न शामिल हैं।


