सहरसा-राजेंद्र नगर इंटरसिटी चार तक रहेगी रद्द
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
सहरसा से राजेंद्र नगर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन आगामी चार अक्टूबर तक रद्द रहेगी। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि न्यू बरौनी स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना होता है।

बरौनी। सहरसा से बेगूसराय व न्यू बरौनी स्टेशन होकर राजेंद्र नगर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आगामी चार अक्टूबर तक रद्द रहेगी। इस कारण उक्त ट्रेन से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। विदित हो कि उक्त ट्रेन से न्यू बरौनी स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है।

