वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आउटर के पास चेन पुलिंग कर रोका

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को अराजकतत्वों ने चेन पुलिंग कर रोक दिया। जीआरपी के सिपाहियों ने यात्रियों को चेतावनी दी और पांच मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। चार अन्य ट्रेनों में भी विलंब हुआ है।

वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आउटर के पास चेन पुलिंग कर रोका

मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आउटर के पास ही अराजकतत्वों ने चेन पुलिंग कर रोक दिया। गश्त कर रहे जीआरपी के सिपाहियों ने कोच के यात्रियों को चेतावनी दी। शुक्रवार शाम लखनऊ से वाराणसी को जाने वाली सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची।

चेन पुलिंग की घटना

प्लेटफार्म से निकलते ही आराजकतत्वों ने चेन पुलिंग कर इसे दोबारा रोका। प्लेटफार्म नंबर दो पर गश्त कर रहे जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंचे। कोच के यात्रियों को कड़ी फटकार लगाकर केस दर्ज करने की चेतावनी दी। हालांकि पांच मिनट के बाद इंटरसिटी वाराणसी की ओर रवाना हुई। जंक्शन के आसपास एक्सप्रेस सहित सुपरफास्ट ट्रेन में चेन पुलिंग पर लगाम लगाने के लिए आरपीएफ, जीआरपी के सिपाही गोपनीय तरीके से गश्त कर रहे हैं।

विलंब से आने वाली ट्रेनें

विलंब से जंक्शन पहुंची नीलांचल सहित चार ट्रेन। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि आनंद विहार से चलकर पुरी को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 24 मिनट, जौनपुर से रायबरेली को जाने वाली रायबरेली एक्सप्रेस 21 मिनट, वाराणसी से जंक्शन को आने वाली पैसेंजर 27 मिनट, हावड़ा से लालकुआं को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट 11 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। जंक्शन से दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस के कोच में सवार होने के लिए जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंटरसिटी एक्सप्रेस को किसने रोका?
इंटरसिटी एक्सप्रेस को अराजकतत्वों ने चेन पुलिंग कर रोका।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsवाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आउटर के पास चेन पुलिंग कर रोका